देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें | ट्रंप को झटका, नेपाल में 6 भारतीय लापता, G20 में विवाद | World News | TNC |
देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरों में आज बात करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आए बड़े घटनाक्रमों की। 57 हजार करोड़ रुपये की कथित क्रिप्टो चोरी के मामले में FBI ने उत्तर कोरियाई हैकरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच ट्रेकिंग पर निकले 6 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को चुनावी मतपत्रों से जुड़े मामले में अदालत से झटका लगा है। वहीं, G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। दूसरी ओर फ्रांस में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसकी गूंज जर्मनी और इटली तक पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति, साइबर क्राइम और दुनिया की प्रमुख घटनाओं से जुड़ी इन पांच खबरों का पूरा अपडेट देखिए The News Canvas पर।
