Dhanteras 2026: जयपुर के बाजारों में महंगाई से फीकी Shopping, दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार | TNC |
जयपुर में धनतेरस की खरीदारी कैसी रही? द न्यूज कैनवास की टीम ने दिवाली से पहले जयपुर के एक पारंपरिक बाजार में दुकानदारों से बात की। पूजा सामग्री, बच्चों के खिलौने, पटाखे और सजावट का सामान लेकर बैठे व्यापारियों ने बताया कि इस बार खरीदारी उम्मीद से कम रही। कुछ दुकानदारों के मुताबिक, बातचीत के वक्त तक उनकी बिक्री करीब 500 से 600 रुपये ही हुई थी। महंगाई के बीच खरीदारी के बजट पर असर दिखा, लेकिन दुकानदारों की त्योहार की तैयारी जारी रही। इस रिपोर्ट में छोटी दुकानों पर सजे पारंपरिक सामान और धनतेरस के कारोबार की तस्वीर है।
