राजस्थान की 5 बड़ी खबरें! करौली में चीता, कांग्रेस का नया अध्यक्ष, जयपुर में प्रदूषण | Rajasthan Prime Time
राजस्थान प्राइम टाइम में देखिए प्रदेश की 5 बड़ी खबरें! करौली के जंगलों में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकली मादा चीता निर्वा तीसरी बार राजस्थान की सीमा में पहुंच गई है। वन विभाग की टीमें लगातार उसकी निगरानी कर रही हैं। वहीं, राजस्थान युवा कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है। अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजकुमार परसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भीलवाड़ा के मांडल में सांवरिया सेठ मंदिर से करीब दो लाख रुपये के चांदी के गहने चोरी करने वाला आरोपी दो दिन बाद आभूषण वापस लौटा गया। साथ में 201 रुपये का लिफाफा भी छोड़ गया। दूसरी ओर, जयपुर में वायु प्रदूषण बढ़ने से सीतापुरा का AQI 273 दर्ज किया गया है। अगले 72 घंटों में राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा भारत की स्वदेशी 'प्रलय' मिसाइल के सफल परीक्षण पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। The News Canvas के Rajasthan Prime Time में देखिए राजस्थान की राजनीति, अपराध, पर्यावरण और प्रमुख घटनाओं से जुड़ी खबरें।
