‘Gen Z For Change’ क्या है? कांग्रेस का नया Youth Mission। TNC
राजस्थान में कांग्रेस ने युवाओं और खासकर Gen Z को जोड़ने के लिए ‘Gen Z For Change’ अभियान की शुरुआत की है। इस कमेटी में स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों से जुड़े युवा चेहरों को शामिल किया गया है। अभियान के तहत कॉलेज, यूनिवर्सिटी और हॉस्टल स्तर पर AI टूल्स, Prompt Engineering, करियर गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट, स्पोर्ट्स अवसर और सरकारी स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी युवाओं तक पहुंचाने की योजना है।
कमेटी का फोकस खास तौर पर मिडिल क्लास, गरीब और गांव-ढाणी के उन युवाओं पर रहेगा जिन्हें संसाधनों और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण आगे बढ़ने के पर्याप्त मौके नहीं मिल पाते। इसके साथ ही युवाओं की समस्याओं, उम्मीदों और सुझावों को एक रिपोर्ट के रूप में तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात भी कही गई है।
हालांकि इस अभियान की टाइमिंग ने राजनीतिक सवाल भी खड़े किए हैं, क्योंकि नगर निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि ‘Gen Z For Change’ युवाओं के लिए स्किल और करियर का मंच बनेगा या कांग्रेस की नई चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा साबित होगा।
