गुप्त वृंदावन धाम में भव्य जन्माष्टमी, 51 फूलों से सजा कान्हा का दरबार! LIVE
जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्यता के साथ शुरू हो चुका है। मंदिर परिसर को देश-विदेश से मंगवाए गए 51 प्रकार के दुर्लभ फूलों से सजाया गया है। ‘फूलों की घंटियां’ थीम श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सुगम दर्शन के लिए विशेष स्टेपिंग प्लेटफॉर्म सिस्टम बनाया गया है। भक्तों को पंजीरी, फल-रस, प्रसाद और चरणामृत वितरित किया जा रहा है। अगले दिन नंदोत्सव में 1008 भोग, विशेष अभिषेक, भजन-कीर्तन और श्रील प्रभुपाद जी का 130वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
