राजस्थान के जयपुर जिले में किशनगढ़ रेनवाल के पास स्थित हरसोली गांव की विजयदशमी बेहद अनोखी है। यहां दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि राम-रावण युद्ध की लीला, रावण सभा और भव्य मुकुट प्रदर्शन की परंपरा निभाई जाती है।
स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस परंपरा का इतिहास करीब 575 साल पुराना है और इसकी शुरुआत संत झांझू दास जी महाराज से जुड़ी हुई है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने संत को विजयदशमी पर गरुड़ पक्षी के रूप में दर्शन देने का वचन दिया था।
इस विशेष रिपोर्ट में जानिए हरसोली गांव के नामकरण की कथा, संत झांझू दास जी की तपस्या, गरुड़ दर्शन की मान्यता, अखंड दंडक पाठ और तीन दिवसीय विजय महोत्सव की कहानी।
आखिर हरसोली में रावण का पुतला क्यों नहीं जलाया जाता? यहां मुकुट प्रदर्शन की परंपरा कैसे शुरू हुई? जानिए आस्था, इतिहास और लोकपरंपराओं से जुड़ी पूरी कहानी।
जय श्रीराम! विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
