International Bulletin | अमेरिका में वीजा विवाद, इस्राइल में सियासी हलचल, COP-31 में मतभेद | TNC
आज के International Bulletin में देखिए दुनिया की पांच बड़ी खबरें। अमेरिका में Immigration सुधार और Visa नियमों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने केविन स्टिट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं, इस्राइल में नई गठबंधन सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और प्रधानमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है। तुर्किये में आयोजित COP-31 जलवायु सम्मेलन में कोयला, तेल और गैस के इस्तेमाल को कम करने पर सहमति नहीं बन सकी है। दूसरी ओर, फ्रांस में BFM TV और CNews की संपादकीय नीतियों और मीडिया की निष्पक्षता पर विवाद बढ़ गया है। अमेरिका के सिएटल-टैकोमा एयरपोर्ट पर नकाबपोश Immigration अधिकारियों द्वारा विमान में यात्रियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई भी चर्चा में है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के लिए जुड़े रहिए THE NEWS CANVAS के साथ।
