Jaipur Deputy Mayor सरोज कंवर का City Plan | सफाई, बिजली-पानी पर बड़ा फोकस | TNC |
जयपुर की डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने The News Canvas से खास बातचीत में शहर के लिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले साफ-सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों, बिजली-पानी और सीवरेज की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। बातचीत में पिंक टॉयलेट्स में सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव लेने और जयपुर की विरासत को संवारने की योजना पर भी चर्चा हुई। सोडाला और न्यू सांगानेर रोड के अतिक्रमण से जुड़े सवाल पर उन्होंने इसे मुख्य रूप से JDA से जुड़ा विषय बताया। पूरा इंटरव्यू देखें और कमेंट में बताएं—जयपुर में सबसे पहले किस समस्या का समाधान होना चाहिए?
