Jaipur में Diwali की दो तस्वीरें! कहीं बाजारों में रौनक, कहीं महंगाई से मायूसी | Ground Report | TNC |
कहीं दिवाली की खरीदारी, कहीं दाल-रोटी की चिंता! जयपुर की बड़ी चौपड़ पर समुद्र मंथन की सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। बंदनवार, रंगोली और पूजा सामग्री से बाजार सजे हैं, लेकिन इस रौनक के बीच छोटे दुकानदार कमजोर बिक्री से परेशान हैं। एक बुजुर्ग महिला कहती हैं—₹30 का सामान भी खरीदने वाले नहीं मिल रहे। वहीं खरीदारी करने आई महिलाओं ने बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट बिगड़ने की बात कही। रिपोर्टर सौरभ शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए दिवाली की ये दो तस्वीरें। आपके यहां महंगाई का त्योहार की खरीदारी पर कितना असर पड़ा है?
