Jaipur में Diwali की रौनक के बीच सुरक्षा पर सवाल! बाजारों की सजावट से पटाखा दुकानों तक Ground Report | Jaipur News | TNC |
जयपुर, राजस्थान | जगमग बाजार, ऐतिहासिक इमारतों पर खूबसूरत रोशनी और खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़… गुलाबी नगरी में दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। लेकिन इस चमक के बीच सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं? The News Canvas ने जोहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता और एमआई रोड की सजावट से लेकर पुलिस गश्त, ट्रैफिक व्यवस्था और पटाखा दुकानों तक जमीनी जायजा लिया। रिपोर्ट में कुछ पटाखा दुकानों पर अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत जैसी जरूरी व्यवस्थाओं की कमी सामने आई। रोशनी के इस त्योहार पर खुशियों के साथ हर नागरिक की सुरक्षा भी जरूरी है।
