जयपुर में भव्य Drone Show! छोटी दिवाली पर 500 ड्रोन से जगमगाया आसमान | Jaipur Diwali 2026 | TNC |
गुलाबी नगरी के आसमान में सजी रोशनी की दिवाली! छोटी दिवाली पर जयपुर के अमर जवान ज्योति परिसर में 500 से अधिक ड्रोन ने ऐसा नजारा रचा कि निगाहें आसमान पर ठहर गईं। कभी जगमगाते दीये, कभी रंग-बिरंगी आकृतियां… हर दृश्य ने दीपोत्सव की खूबसूरती बढ़ा दी। नगर निगम जयपुर और जेडीए के ‘दिवाली खुशियों वाली’ कार्यक्रम में तकनीक, परंपरा और उत्सव के रंग एक साथ नजर आए। आपको ड्रोन शो का कौन-सा नजारा सबसे अच्छा लगा?
