Jaipur Panchayat Election: कांग्रेस के युवा नेताओं का बड़ा बयान | सड़क-पानी और स्वच्छता पर होगा काम | TNC |
जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस के दो युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जीत के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने गांवों के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया।
न्यूज कैनवास से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, पानी की समस्या, स्वच्छता और गांवों की अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। वे हर गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और मिलकर उनका समाधान करवाएंगे।
वहीं, चुनाव में 41 वोट मिलने और एक मत निरस्त होने को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जयपुर जिले की जनता का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा।
देखिए पूरी खास बातचीत सिर्फ न्यूज कैनवास पर।
