कांग्रेस टिकट वितरण पर भड़कीं मंजू लता मीणा ! ‘अपने वार्ड में मुझे टिकट क्यों नहीं ?’| TNC | Jaipur
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आई है। जयपुर शहर महिला कांग्रेस से जुड़ी मंजू लता मीणा ने वार्ड-64 में टिकट नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पार्टी की गाइडलाइन के बावजूद दूसरे वार्ड से जुड़े प्रत्याशी को टिकट दिया गया। मंजू लता मीणा ने कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रहने के बावजूद उनकी दावेदारी को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के मनोबल का मुद्दा उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी से टिकट वितरण के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
@rajasthancongress8443 @Swachh_Jaipur
