नीले ड्रम के बाद Iron Box! उन्नाव में पति, पत्नी और वो की खौफनाक Crime Story | TNC |
नीले ड्रम के बाद अब लोहे का बक्सा! उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाईवे किनारे मिले बक्से से सोनू रावत का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पत्नी नेहा और उसके कथित प्रेमी जितेंद्र उर्फ राहुल ने मिलकर ह*त्या की और शव को बक्से में बंद कर ठिकाने लगाया। CCTV और लोडर वाहन के सुराग से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत करेगी।
