पाकिस्तान को ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा का झटका? | भारत से व्यापार बंद करने की कीमत! | TNC
India Pakistan Trade: भारत से व्यापार बंद करना क्या पाकिस्तान को भारी पड़ गया? सात साल पहले जिस पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित किया था, अब उसी देश के कारोबारी संगठन भारत के साथ दोबारा व्यापार शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
पाक-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन नूर मुहम्मद कसूरी ने दावा किया है कि अगस्त 2019 से व्यापारिक पाबंदियों के कारण पाकिस्तान को करीब 40 अरब डॉलर यानी लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
दावा है कि भारत से व्यापार बंद होने के कारण पाकिस्तान के दवा उद्योग, कपड़ा उद्योग और मशीनरी सेक्टर पर अतिरिक्त लागत का बोझ पड़ा है। हालांकि, 40 अरब डॉलर के नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इसे आधिकारिक आंकड़ा नहीं माना जा सकता।
क्या पाकिस्तान फिर भारत के साथ व्यापार शुरू करना चाहता है? क्या आर्थिक दबाव के कारण पाकिस्तान की व्यापार नीति बदल सकती है? THE NEWS CANVAS की इस विशेष रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान व्यापार, आर्थिक नुकसान के दावों और दोनों देशों के कारोबारी संबंधों का विश्लेषण किया गया है।
