Jaipur में ₹1.11 लाख किलो की मिठाई! Diwali Market में Gold से सजा घेवर और सिक्कों वाली जलेबी | TNC |
जयपुर के दिवाली बाजार में ₹1.11 लाख प्रति किलो की मिठाई चर्चा में है। इस दिवाली स्पेशल रिपोर्ट में देखिए सोने-चांदी से सजी मिठाइयां, नौ रत्नों वाली मिठाई, सिक्कों वाली जलेबी और सोने से सजा घेवर। जयपुर के बाजार में इन मिठाइयों की कीमत के साथ उनकी सजावट और शाही गिफ्ट पैकिंग भी लोगों का ध्यान खींच रही है। एक तरफ जलेबी और घेवर जैसे पारंपरिक स्वाद हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें पेश करने का नया अंदाज। दिवाली पर मिठाई का डिब्बा तोहफे के तौर पर कैसे सजाया जा रहा है, इसकी झलक भी इस रिपोर्ट में है।
