राजस्थान निकाय चुनाव: एक वार्ड, दस दावेदार… टिकट किसे और नाराजगी किसके हिस्से? | The News Canvas |
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में टिकट की जंग अब दिलचस्प मोड़ पर है। कई वार्डों में एक टिकट के लिए दस-दस दावेदार मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस के सामने चुनौती सिर्फ जीतने वाला चेहरा चुनने की नहीं, बल्कि टिकट कटने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं और संभावित बागियों को संभालने की भी है। पुराने कार्यकर्ता अपनी वर्षों की सेवा का हिसाब मांग रहे हैं, जबकि नए चेहरे लोकप्रियता, सर्वे और सोशल मीडिया की ताकत दिखा रहे हैं। टिकट किसे मिलेगा और कौन निर्दलीय होकर अपनी ही पार्टी की मुश्किल बढ़ाएगा?
देखिए The News Canvas की यह खास राजनीतिक रिपोर्ट।
