Rajasthan Panchayat Election: सरपंच बनने के लिए 2 करोड़ की जमीन दान का ऐलान! सेवा या Power Game? | TNC |
करीब सात हजार रुपये मासिक मानदेय वाली सरपंच की कुर्सी के लिए करोड़ों के वादे क्यों? राजस्थान के नागौर जिले के लूणसरा गांव में गौशाला के लिए 22 बीघा जमीन दान करने की घोषणा चर्चा में है। जमीन की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। साथ ही तालाब पर 5 करोड़ और स्कूल के गेट पर 10 लाख रुपये खर्च करने के दावे भी सामने आए हैं। जमीन के वास्तविक हस्तांतरण और अतिरिक्त वादों की स्वतंत्र पुष्टि बाकी है। गांव के विकास की पहल या चुनाव जीतने की रणनीति—आप इन घोषणाओं को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में लिखिए।
