Strong Cities, Prosperous Rajasthan! निकाय चुनाव के लिए BJP के Sankalp Patra की 10 बड़ी बातें | TNC |
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘सशक्त शहर, समृद्ध राजस्थान’ थीम पर अपना नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया है। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, डॉ. सौम्या गुर्जर और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में दस्तावेज का विमोचन किया गया। BJP ने रोबोटिक तकनीक से सीवरेज सफाई, पुरानी सीवर लाइनों के पुनर्विकास, भूमिगत बिजली केबल, वेस्ट-टू-एनर्जी और RDF प्लांट, अपशिष्ट जल प्रबंधन, पिंक टॉयलेट, सीसीटीवी नेटवर्क, आधुनिक लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स ग्राउंड, रोजगार मेले, नई बसों तथा जयपुर मेट्रो विस्तार जैसे वादे किए हैं। वीडियो में जानिए संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएं और बताइए—क्या BJP का यह Urban Roadmap राजस्थान के शहरों की तस्वीर बदल पाएगा?
