UGC Rollback Movement: निकाय चुनावों में दिखेगा असर? करणी सेना के सुरजीत सिंह ने दिया अल्टीमेटम TNC
द न्यूज कैनवास’ की इस एक्सक्लूसिव बातचीत में करणी सेना, मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने राजस्थान निकाय चुनाव, UGC नियमों और आरक्षण व्यवस्था पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने दावा किया कि UGC से जुड़े नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है और इसका असर चुनावी मतदान में दिखाई दे सकता है। राठौड़ ने राजपूत समाज को बांटने की कथित कोशिशों पर भी सवाल उठाए। आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि इसका आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और जरूरत होनी चाहिए। इंटरव्यू में व्यक्त सभी राजनीतिक और सामाजिक विचार सुरजीत सिंह राठौड़ के निजी बयान हैं।
