UGC Rollback नहीं तो BJP को Vote नहीं! सवर्ण समाज का बड़ा ऐलान | Municipal Election में नया मोड़ | TNC |
UGC नियमों के रोलबैक की मांग को लेकर महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन नए राजनीतिक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस वार्ता में मकराना ने ऐलान किया कि रोलबैक होने तक सवर्ण समाज BJP का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में केवल उस प्रत्याशी का साथ दिया जाएगा, जो शपथ पत्र देकर UGC नियमों की वापसी की मांग का समर्थन करेगा। करीब 1100 किलोमीटर की यात्रा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद आंदोलन का अगला पड़ाव मध्य प्रदेश बताया गया है। आंदोलनकारियों ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग भी उठाई है।
