UP की 5 बड़ी खबरें! ओवैसी-अखिलेश-योगी पर सियासी घमासान | UP Bulletin | TNC |
उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरों में आज देखिए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासत के बदलते समीकरण। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करते हुए सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खां से मुलाकात कर भाजपा सरकार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CNH Industrial की ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में बुलडोजर को यूपी का ब्रांड बताते हुए जेवर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली ट्रैक्टर निर्माण परियोजना का स्वागत किया। उधर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर भगवान श्रीकृष्ण के अपमान का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही अखिलेश के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले संत समाज ने 1990 की कारसेवक कार्रवाई पर सार्वजनिक माफी की मांग उठाई है। देखिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और चुनावी तैयारियों से जुड़ी पांच प्रमुख खबरें THE NEWS CANVAS के इस खास बुलेटिन में।
