US Israel Iran War: तेल संकट की वजह से पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ | Pakistan Oil Rate | Trump
Pakistan LPG Shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं। पड़ोसी देशों में ईरान के ताबड़तोड़ हमलों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आग भड़का रखी है। लिहाजा युद्ध के चलते तेल और गैस के बढ़ते दामों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है लेकिन इस संकट के बीच सबसे ज्यादा आफत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में दिख रही है। यहां कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, जो खुले हैं वहां गाड़ियों की लंबी कतार है। इस मुसीबत को कम करने के लिए शहबाज सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं, जिससे कोई राहत की उम्मीद नहीं दिख रही।
