Vishvendra Singh Vs Dotasara | राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी या अंदरूनी घमासान ? | Daily Dose | TNC
राजस्थान कांग्रेस में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुआ घमासान, अब सोशल मीडिया पोस्ट और वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह ने भरतपुर-डीग में कांग्रेस के प्रदर्शन, टिकट वितरण और संगठनात्मक जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं, डोटासरा ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर फैसला नहीं होगा और सभी पक्षों को सुना जाएगा। इसी बीच विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की चर्चाएं भी सामने आईं और फिर उनके ‘अलविदा’ वाले संदेश ने सियासी हलचल बढ़ा दी। ऐसे में सवाल ये कि आखिर कांग्रेस में चल क्या रहा है ?
