Gandhi’s Dream और Alcohol Crisis: 16 करोड़ भारतीय पीते हैं शराब | 2019 Survey | TNC |
गांधी जी का सपना था ‘स्वराज’… लेकिन वीकेंड आते ही शुरू हो जाता है ‘बोतल राज’! “बस एक पैग”, “आज मूड खराब है”, “दोस्त का बर्थडे है”… बहानों का कैलेंडर कभी खाली नहीं होता। लेकिन शराब का बिल सिर्फ जेब नहीं, सेहत और रिश्ते भी भरते हैं। 2019 में प्रकाशित राष्ट्रीय सर्वे के मुताबिक भारत में करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते थे और 5.7 करोड़ से ज्यादा को उससे जुड़ी समस्याओं में मदद की जरूरत थी। गांधी जयंती पर देखिए हंसी के बीच गंभीर सवाल उठाता हमारा स्पेशल पैकेज। याद रखिए—लत से जूझ रहे व्यक्ति को ताने नहीं, इलाज और परिवार का साथ चाहिए। आपकी नजर में नशामुक्त भारत की सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
