यूपी की 5 बड़ी खबरें: SIR पर अखिलेश-योगी में घमासान, रामलला की खास सेवा | UP News | TNC |
उत्तर प्रदेश की पांच बड़ी खबरें एक साथ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछे। वहीं, BJP ने लखनऊ में कार्यशाला आयोजित कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की रणनीति पर चर्चा की। संभल में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा शुरू हुई। अयोध्या में ठंड को देखते हुए रामलला के लिए गर्म पानी से स्नान और केसरयुक्त दूध के भोग की व्यवस्था की गई है। उधर, आगरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब 15 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। आपके लिए इनमें सबसे अहम खबर कौन-सी है?
