राजस्थान में आजादी के 80 साल बाद भी सरकारी स्कूलों की बदहाली बड़ा सवाल बनकर सामने है। हाईकोर्ट में जब सरकार ने मरम्मत, नए भवन और स्कूल लैब के लिए बजट का ब्यौरा दिया, इस पर अदालत ने राशि को “ऊंट के मुंह में जीरा” बताया। दूसरी ओर लाखों बच्चों को यूनिफॉर्म सहायता दी जा रही है, लेकिन सवाल सुरक्षित क्लासरूम, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की गरिमा का भी है। इस Daily Dose में सवाल है – तिरंगा हर दिल में है, लेकिन क्या हर बच्चे को उसका हक भी मिला ?




