नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल में मौतों का आंकड़ा 157 तक पहुंच गया, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई कैलाश मानसरोवर यात्रा पर थे। बाढ़ ने सड़कें, पुल, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और सीमा से जुड़े अहम ढांचे तबाह कर दिए। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी भयावह बाढ़ अचानक आई कैसे ? क्या पहाड़ खिसकने से नदी का रास्ता रुका, क्या भूकंप ने ग्लेशियर को प्रभावित किया या फिर ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट इसकी वजह बना ?
