₹1.5 करोड़ का घोटाला या साजिश? Gyan Vihar University Jaipur में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर | TNC |
जयपुर के जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में छात्रों और अभिभावकों का विरोध तेज हो गया है। छात्रों का आरोप है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की फीस गड़बड़ी के चलते उनकी डिग्रियां और मार्कशीट रोकी गई हैं और उनसे दोबारा फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि डबल फीस भुगतान का सबूत देने वाले छात्रों का पैसा लौटाया जाएगा। विवाद बढ़ने पर छात्र धरने पर बैठ गए और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मामले में दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं।
