Varun Gandhi Return: PM मोदी से मुलाकात के बाद राज्यसभा की चर्चा, BJP में वापसी के संकेत? | TNC |
उत्तर प्रदेश की राजनीति में वरुण गांधी की संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है और BJP के संभावित उम्मीदवारों में वरुण गांधी का नाम भी चर्चा में बताया जा रहा है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दी। हालांकि BJP ने अभी वरुण गांधी की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी समेत कई अन्य नाम भी चर्चा में हैं। अब नजर BJP की अंतिम सूची पर है कि वरुण गांधी राज्यसभा के रास्ते संसद लौटते हैं या इंतजार जारी रहता है।
