UP Congress में Mona–Masood Formula: 2027 से पहले ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर बड़ा दांव | TNC
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने ब्राह्मण, मुस्लिम, पिछड़े और दलित सामाजिक समीकरणों को साधने का संकेत दिया है।
आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही सितंबर 2023 का जयपुर कांग्रेस बैठक से जुड़ा पुराना वीडियो भी दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर भाजपा ने उस समय उन पर ‘भारत माता की जय’ के नारे रोकने का आरोप लगाया था, जबकि आराधना मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत नारेबाजी और बैठक में हो रही अव्यवस्था को रोकने की बात कही थी।
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सामने अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, पुराने वोट बैंक को वापस जोड़ने और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। क्या Mona–Masood की नई जोड़ी 2027 में कांग्रेस की सियासी तस्वीर बदल पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
