मनीष ह*त्याकांड के बाद फिर गरमाया आमेर | जीप चालक बोले- रोजी-रोटी लौटाओ | TNC
जयपुर के आमेर में गाइड मनीष सोनी ह*त्याकांड के करीब एक महीने बाद जीप चालकों और उनके परिवारों का प्रदर्शन सामने आया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ह*त्याकांड के बाद से जीप संचालन बंद होने के कारण सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों ने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा न कर पाने की परेशानी बताई है।
जीप चालकों और उनके परिजनों की मांग है कि मृतक मनीष सोनी के परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा नियमों में जरूरी बदलाव के साथ आमेर में जीप संचालन फिर शुरू कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह सवाल भी उठाया कि यदि जीप संचालन बंद है तो निजी टैक्सी और अन्य पर्यटक वाहनों को कैसे चलने दिया जा रहा है। अब प्रशासन के सामने मनीष सोनी के परिवार को न्याय और सहायता देने के साथ प्रभावित जीप चालक परिवारों की आजीविका का समाधान निकालने की चुनौती है।
