Rajasthan में कल BJP का Seva Sankalp Abhiyan, मंत्री-सांसद संभालेंगे मोर्चा | TNC |
राजस्थान के हर जिले में भाजपा के कार्यक्रम, मंत्री-सांसदों को मिली जिम्मेदारी! 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा आयोजित होगी। जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जबकि झालावाड़ में वसुंधरा राजे शामिल होंगी। केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने 42 जिला प्रभारियों की सूची जारी की है और जल्द पंचायत समिति स्तर पर भी नियुक्तियां होंगी।
