जयपुर के पत्रिका गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट, दुर्व्यवहार और धमकियों को लेकर NFIW की राष्ट्रीय महासचिव निशा सिद्धू ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन करना, अपनी मांग उठाना और सरकारी नीतियों का विरोध करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। सिद्धू ने घोषणा की कि NFIW का प्रतिनिधिमंडल जल्द राजस्थान के DGP से मुलाकात कर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति, सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। पूरी खबर और निशा सिद्धू का बयान वीडियो में देखिए।
Students पर कथित Police Action से भड़कीं निशा सिद्धू, DGP से Meeting का ऐलान

