‘अहसास दिल से’ के इस विशेष सावन सोमवार एपिसोड में जानिए पूर्णता, आंतरिक शांति और शिव-तत्व का गहरा संदेश। अचलगढ़ और अचलेश्वर महादेव की पावन कथा, उफनती नदी और शांत सरोवर की प्रेरक कहानी तथा शिव-तत्व मेडिटेशन चैलेंज आपको भीतर की स्थिरता से जोड़ेंगे। केवल 10 मिनट ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप के साथ तनाव छोड़िए, मन को शांत कीजिए और करुणा, क्षमा व संतोष को अपनाइए।




