जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ राज्य स्तरीय यात्रा ने देशभक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया। तेज बारिश के बावजूद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सड़कों पर ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजे और हजारों लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। जेपी नड्डा ने तिरंगे को 140 करोड़ भारतीयों की भावना बताया, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से तिरंगे को दिलों में बसाने का आह्वान किया। समापन पर देशभक्ति प्रस्तुतियों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।




