राजस्थान की भाजपा सरकार में इन दिनों सवाल विपक्ष ही नहीं, सरकार के अपने मंत्री और विधायक भी उठा रहे हैं। अलवर में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के विवाद को लेकर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा खुद धरने पर बैठ गए और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं, बेगूं से भाजपा विधायक सुरेश धाकड़ ने चित्तौड़गढ़ की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन को सार्वजनिक मंच से घेरा। विपक्ष ने भी इसे अफसरशाही के हावी होने का उदाहरण बताया। सवाल यही है – जनता धरने पर बैठे तो समझ आता है, लेकिन जब सत्ता के मंत्री और विधायक ही अपनी सरकार को आईना दिखाएं, तो इसे क्या कहें ? देखिए आज का Daily Dose.




