राजस्थान की सरकारी इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जयपुर के SMS Hospital के चरक भवन में ENT वार्ड का पंखा महिला के सिर पर गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई। चूरू के सुजानगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में प्लास्टर गिरने से एक महिला घायल हुई, जबकि डूंगरपुर के दोवड़ा क्षेत्र में जर्जर स्कूल कमरे की छत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि उस समय कोई बच्चा कमरे में मौजूद नहीं था। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है, जबकि हजारों स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षित कमरों की कमी सामने आई है। सरकार ने स्कूलों की मरम्मत और renovation के लिए ₹550 करोड़ आवंटित करने की जानकारी दी है, लेकिन Rajasthan High Court ने उपलब्ध बजट को जरूरत के मुकाबले बेहद अपर्याप्त बताया। Daily Dose में सवाल—जब विभागों को जर्जर भवनों की जानकारी पहले से है, तो मरम्मत हादसे से पहले क्यों नहीं होती? देखिए सरकारी सिस्टम, भवन सुरक्षा और जवाबदेही पर राकेश बॉस का तीखा व्यंग्यात्मक विश्लेषण।




