Dotasara Viral: टोल विवाद के बाद घोड़े पर निकले गोविंद डोटासरा | TNC |
एक दिन अखेपुरा टोल प्लाजा पर कथित विवाद और सवाल—“कौन डोटासरा?” फिर अगले ही दिन लक्ष्मणगढ़ के बठोठ गांव में घोड़े पर सवार गोविंद सिंह डोटासरा का जोरदार स्वागत। 24 घंटे में सामने आईं दो बिल्कुल अलग तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं—एक तरफ टोल पर पहचान को लेकर विवाद, दूसरी तरफ अपने राजनीतिक गढ़ में समर्थकों के बीच भव्य स्वागत और शक्ति प्रदर्शन।
