Jaipur: Training Camp या Power Game? BJP के 149 प्रत्याशी अज्ञात जगह Rajasthan News| The News Canvas
जयपुर नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही भाजपा ने अपने 149 पार्षद प्रत्याशियों को शहर भाजपा कार्यालय बुलाकर बसों से एक अज्ञात स्थान के लिए रवाना कर दिया। भाजपा इसे संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर बता रही है, जबकि राजनीतिक हलकों में इसे प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल के अनुसार प्रत्याशियों को पार्टी की रीति-नीति, सरकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 सितंबर को मतगणना से पहले हुई इस कवायद ने बोर्ड गठन, महापौर और उपमहापौर चुनाव के संभावित सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
