रिश्ते केवल खूबसूरत शब्दों से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने और ध्यान से सुनने के अहसास से मजबूत बनते हैं। ‘अहसास — दिल से…’ के इस विशेष एपिसोड में रोशनी के साथ जानिए स्वाति नक्षत्र और संवाद का संबंध, जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़ीसर झील की प्रेरक कहानी, ‘दो कान और एक मुंह’ से मिलने वाली जीवन की सीख और रिश्तों में चमत्कार करने वाला ‘The Listening Challenge’। आज किसी एक व्यक्ति की बात बिना टोके और बिना सलाह दिए पूरे ध्यान से सुनें। अंत में केवल इतना कहें—‘मैं समझ सकता हूं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।’ शायद आपका यही एक वाक्य किसी टूटते हुए रिश्ते को फिर से जोड़ दे।
अहसास दिल से… संवाद का जादू: रिश्तों को बदल देगा यह Listening Challenge
TOPICS:Ahsas Dil Serelationships
