‘अहसास दिल से’ के इस एपिसोड में जानिए आंतरिक स्पष्टता, विवेक और मधुर संवाद का महत्व। बूंदी की ऐतिहासिक रानीजी की बावड़ी से दूरदर्शिता की सीख, दो कान और एक मुंह की प्रेरक कहानी तथा सुकरात की तीन छलनियों का संदेश आपके विचारों को गहराई देगा। 3-Filter Speech Challenge और ध्यान के माध्यम से सीखिए—कम बोलना, गहराई से सुनना और सोच-समझकर जवाब देना।




