जयपुर के महारानी कॉलेज में ‘स्मृति संगम 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश और समाज के विकास में योगदान देने वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा रहीं। इस दौरान प्राचार्य नूपुर माथुर, शिक्षिकाएं, वर्तमान छात्राएं और बड़ी संख्या में पूर्व छात्राएं मौजूद रहीं। पूर्व छात्राओं ने कॉलेज जीवन से जुड़ी यादें और अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।




