क्या रिश्तों में बढ़ती हिंसा का कोई छिपा हुआ चेहरा भी है? इस विशेष चर्चा में हम उन चर्चित मामलों का विश्लेषण करेंगे, जहां पति की हत्या का आरोप पत्नी, उसके कथित प्रेमी या करीबी लोगों पर लगा। राजा रघुवंशी केस, मेरठ का ब्लू ड्रम हत्याकांड, देवरिया का नौशाद मामला और आगरा के सचिन उपाध्याय केस के जरिए सवाल उठेंगे—क्या बदलती सामाजिक सोच, टूटता संवाद, सोशल मीडिया का प्रभाव और रिश्तों में अविश्वास ऐसी घटनाओं को जन्म दे रहे हैं? एंकर ज्योति राघव के साथ निष्पक्ष चर्चा—क्योंकि अपराध का कोई लिंग नहीं होता और हिंसा का कोई रिश्ता नहीं होता।




