मध्यप्रदेश के गुना जिले से सामने आए एक सरकारी स्कूल के मामले ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कक्षा पांच की छात्राओं की पानी की बोतलों में यूरिन मिलाया गया और शिकायत करने पर उन्हें “चॉकलेट खा लो” जैसी प्रतिक्रिया मिली। मामला बढ़ने के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे, प्रशासन ने जांच शुरू की और प्राचार्य को नोटिस जारी किया। Daily Dose में सवाल यही है—क्या बच्चों की शिकायतों पर कार्रवाई तभी होगी जब मामला सड़क तक पहुंचे? देखिए पूरी पड़ताल सिर्फ The News Canvas पर।




