लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामों पर ADR के विश्लेषण ने भारतीय राजनीति की दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है। 543 सांसदों में 504 यानी 93% करोड़पति हैं, जबकि 251 यानी 46% सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 170 सांसदों ने गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में पार्टीवार आंकड़े, करोड़पति सांसदों की बढ़ती संख्या, आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना और देश में आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों की पड़ताल की गई है। सवाल यही है—क्या लोकतंत्र में धनबल और बाहुबल का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है? देखिए पूरी रिपोर्ट The News Canvas पर।




