राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल में CJP टीम के दौरे के दौरान ग्रामीणों के विरोध और मारपीट के आरोपों ने सियासत गरमा दी है। CJP ने BJP पर आरोप लगाए, जबकि ग्रामीणों ने आरोपों से इनकार किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विपक्ष ने भी एक-दूसरे पर निशाना साधा। दूसरी ओर विधानसभा में हंगामे के कारण जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस प्रभावित हुई। हाईकोर्ट पहले ही स्कूलों की स्थिति और बजट को लेकर चिंता जता चुका है। सवाल यही है – राजनीति के बीच राजस्थान के बच्चों को बेहतर स्कूल कब मिलेंगे ?




