बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी! यूनुस के घर पर हमला, शेख हसीना की वापसी | Bangladesh Violence | TNC |
बांग्लादेश के चटगांव में 18 नवंबर की रात नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर के एक खाली कमरे में आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, मकान की ऊपरी मंजिलों पर रह रहे उनके परिजन सुरक्षित हैं। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की योजना बताई है। उनकी पार्टी अवामी लीग ने पासपोर्ट और पहचान पत्र की मांग खारिज होने के विरोध में 19 नवंबर को देशव्यापी बंद बुलाया। वाहनों में आगजनी और कई जिलों में धमाकों की खबरों के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई है।
