CJP बनाम शैक्षणिक महासंघ: ‘सिर्फ Photo मत खींचो, ₹100 देकर School सुधारो!’ | Rajasthan News | TNC |
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा सरकारी स्कूल से जुड़े विवाद पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपना पक्ष रखते हुए CJP को खुली पेशकश दी है। महासंघ का कहना है कि कथित मारपीट की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन विद्यालयों में प्रवेश निर्धारित प्रक्रिया और संस्था प्रधान की अनुमति से ही होना चाहिए। संगठन ने कहा—स्कूलों की कमियां जरूर दिखाइए, मगर बच्चों की सुरक्षा और स्कूल सुधार के समाधान में भी भागीदार बनिए। महासंघ ने जर्जर स्कूल भवनों के लिए पर्याप्त बजट, शिक्षकों की गरिमा की रक्षा और अनधिकृत सामूहिक प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। अब सवाल है—क्या यह विवाद सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने वाली साझा पहल में बदलेगा?
