EWS Rules में बदलाव की मांग तेज, क्षत्रिय महासभा ने कृषि भूमि सीमा पर उठाए सवाल | Jaipur News | TNC |
जमीन का क्षेत्रफल क्या परिवार की आर्थिक स्थिति की पूरी तस्वीर बताता है? जयपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने EWS नियमों में बदलाव की मांग करते हुए असिंचित और कम उत्पादक कृषि भूमि का मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि पात्रता तय करते समय जमीन की उत्पादकता, सिंचाई और परिवार की वास्तविक आर्थिक परिस्थितियों को भी महत्व मिलना चाहिए। महासभा ने प्रमाण पत्र प्रक्रिया आसान बनाने और सामान्य वर्ग आयोग से जुड़ी मांगें भी रखीं। देखिए पूरी रिपोर्ट The News Canvas पर।
